Jun 22, 2017

आप पंजाब के विधायकों की विधानसभा में मार्शल्स से झड़प

दो महिला विधायकों को चोट आई, एक विधायक की पगड़ी गिरी

अकाली और आप के विधायक हुए एकजुट, पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल पहुंचे देखने, आम आदमी पार्टी ने ट्वीटर पर जताया ऐतराज

चंडीगढ़। आज पंजाब विधानसभा में जोरदार हंगामा हो गया जब आप के विधायक सुखपाल खैरा ओर लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरनजीत सिंह बैंस विधानसभा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। ये दोनों विधायक विधानसभा के इस सत्र से सस्पेन्ड कर दिए गए हैं। फिर भी ये विधानसभा में घुसने की कोशिश कर रहे थे।



पुलिस ने इन दोनों को रोकने की कोशिश की। किसी कंफयूजन के चलते विधानसभा के भीतर इन दोनों विधायकों के निलंबन को वापस लेने को लेकर हंगामा हो गया। आप के विधायक वेल तक पहुॅंच गए। इसके बाद मार्शलों ने विधायकों को बाहर निकालने की कोशिश की। जिसमें धक्कामुक्की में आप की दो महिला विधायकों को चोट लग गई और आप के एक विधायक की पगड़ी गिर गई।

शोर बढ़ता देख अकाली दल के विधायकों ने भी आप का समर्थन करते हुए विधानसभा सत्र का बायकाट कर दिया और वो भी विधानसभा से बाहर आ गए।

आप की दो महिला विधायकों को अस्पताल ले जाया गया। जंहा पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने आकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने आज का दिन लोकतंत्र के लिए काला इतिहास बताया।

No comments:

Post a Comment